11 हजार खर्च कर बन जाएंगें ट्रांस्लेटर
नई दिल्ली. 22 जून 2017
सिर्फ 11 हजार 551 रूपये में आप दुनियाभर की भाषाओं को समझ सकते हैं। आईबीएम सुपर कम्प्यूटर वॉटसन डिवाइस मार्केट में ’ट्रांसलेट वन टू वन’ उतार रहा है। फिलहाल ये डिवाइस अंग्रेजी, जापानी, स्पैनिश, ब्रीजिलियन, जर्मन, चीनी, फ्रेंच, इटैलियन और पुर्तगाली भाषा को ट्रांसलेट करेगी। कुछ समय बाद इसमें हिंदी और अंग्रेजी भाषा भी जुड़ जाएगी। यह डिवाइस ऑस्ट्रेलिया स्टार्टअप कंपनी लिंगमो इंटरनेशनल ने बनाया है। अनुवादक बनने के लिए आपको एयरपीस पहनना होगा। इसकी कीमत 111,551 रुपए बताई गई है। ये डिवाइस जुलाई में मार्केट में पहुंच जाएगा। यह डिवाइस टूरिस्टों के लिए काफी मददगार होगी इसके जरिए आप कहीं भी ट्रेवल करते हुए किसी भी भाषा को समझा जा सकेंगा।