कमलनाथ को एमपी कांग्रेस चीफ की कमान
- नई दिल्ली। 26 अप्रैल 2018
कमलनाथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस ने इसका औपचारिक ऐलान कर दिया है। छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अरुण यादव का स्थान लेंगे। बताया जाता है कि इस नियुक्त से सिंधिया खेमा नाराज है।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने नियुक्ति का औपचारिक पत्र जारी करते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर मुहर लगाई।
इसके मुताबिक कमलनाथ जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए, वहीं पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। पार्टी की इस औपचारिक घोषणा के बाद लम्बे समय से चल रही बदलाव की अटकलों को विराम लग गया।
कांग्रेस ने इसके अलावा 4 कार्यकारी अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया गया। बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है।
अरूण यादव की पीसी
- मैंने दो दिन पहले पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने की कोशिश की थी, लेकिन मुलाकात संभव नहीं हाे सकी। गुरूवार दोपहर ही बदलाव की खबर लगी।
कमलनाथ पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस प्रदेश में चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
- मैं अब न तो विधानसभा चुनाव लडूंगा, ना ही लोक सभा। साधारण कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए काम करूंगा।
- वैसे, मेरी अगली भूमिका क्या होगी यह राहुलजी तय करेंगे।
- नई टीम को बधाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम नहीं लिया।