भाजपा महाकुंभ : शुरूआती ट्रेनों से कम आए भाजपाई
भोपाल।25 सितंबर 2018
भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में भाजपाईयों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह साढे सात बजे तक पांच स्पेशल ट्रेनें भोपाल पहुंच चुकी हैं। पहली गाड़ी सुबह पांच बजकर दस मिनट पर हबीबगंज स्टेशन पहुंची। शुरूआत में आई तीन ट्रेनों में आने वालों की संख्या कम रही। 16 से 24 डिब्बों की ट्रेन में केवल 300 से 500 भाजपाई ही आए। सात बजे बाद जबलपुर से आई ट्रेन से 1000 के करीब भाजपाई भोपाल पहुंचे, इसमें महिला कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक थी। सात बजे आई ट्रेन में अच्छी खासी भीड़ नजरआई।
भाजपाई के लिए हबीबगंज स्टेशन के बाहर चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई है, माइक से चाय नाश्ते का आग्रह किया जा रहा है। मैदान तक पहुंचाने के लिए बसें लगाई गई हैं, जिनसे कार्यकर्ताओं को जंबूरी मैदान पहुंचाया जा रहा है। भाजपा के इस महाकुंभ में दस लाख कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। महाकुंभ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, आ रहे हैं। पीएम के साढे बारह बजे भोपाल पहुंचने की संभावना है, एयरपोर्ट से वह सीधे जंबूरी मैदान हैलीकाप्टर से जाएंगे।
आयोजन स्थल पूरी तरह भाजपाइयों के स्वागत के लिए तैयारी है। पार्टी ने मेगा इवेंट बनाने में कोई कसर नहीं रखी है। भोपाल के अलावा दूसरे राज्यों से भी कुर्सियां मांगाई गई है। आयोजन स्थल को शाम से एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में आठ हजार जवानों को लगाया गया है।
चलिए देखते हैं महाकुंभ की भीड़